देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: स्थानीय बावनबीघा मुख्य पथ पर शनिवार को दिनदहाड़े करीब एक बजे काम से घर लौट रही युवती राखी कुमारी का स्मार्टफोन बाइक सवार उचक्कों ने झपट ली। बताया जाता है कि युवती बावनबीघा के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक ने कथित तौर पर उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और हेठ मचवाटांड़ की ओर भाग गए। स्मार्टफोन की कीमत करीब बीस हजार रुपए बताई जा रही है। मोबाइल छीने जाने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हो-हल्ला सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...