देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीया महिला को एक आरोपी ने घर घुसा कर गलत हरकत करने और संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना में महिला के बाएं हाथ की हड्डी दो भाग में टूट गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। हालांकि, अत्यंत गरीब होने के कारण महिला के परिजनों ने एम्स में इलाज कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने मामले को लेकर सोनारायठाढ़ी थाना में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद आरोपी बनाय...