देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन देवघर में शनिवार को नंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल की महिलाओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मनोरम झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान श्रीराधा व श्रीकृष्ण को महिलाओं द्वारा झूला पर झूलाया गया। उसके बाद श्रीराधा रानी और श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीला से संबंधित मधुर भजन एवं गीत की प्रस्तुति की गई। इस दौरान स्थानीय महिला भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की अध्यक्ष रीता बथवाल, मंत्री प्रमिला बाजला, कोषाध्यक्ष रुपा छावछरिया सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नंद के घर आनंद भयो, प्रकट भयो गोपाला.. अंत में धन्यवाद ज...