देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बनसीमी पंचायत के केंदुआटाड़ गांव में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार भारती की अध्यक्षता में शनिवार को खेत बचाओ अभियान के तहत स्वस्थ धरा, समृद्ध किसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्यादातर महिला किसानों ने हिस्सा लिया। मौके पर बीटीएम ने मिट्टी जांच पर दिया जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ धरा से ही समृद्ध किसान बन सकते हैं। लगातार रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है। किसान अपनी मिट्टी की जांच जरूर कराएं। मिट्टी जांच के आधार पर ही खाद का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि स्वस्थ धरा, खेत हरा योजना के तहत सरकार किसानों को मुफ्त में मिट्टी जांच की सुविधा दे रही है। यह भी पढ़ें- Badaun News: जैविक खेती करने पर 12 हजार प्रति हेक्टेयर का मिलेगा...