देवघर, अक्टूबर 1 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। झौंसागढ़ी अवस्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को अवकाश के कारण एक दिन पूर्व, महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक डीके ठाकुर व संजय कुमार ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- श्री दिगंबर जैन विद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्रीजी की जयंतीकार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने उत्साहपू...