देवघर, अक्टूबर 2 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। गांधी जयंती पर शुक्रवार को संवाद और गांधी हेरिटेज के बैनर तले गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, कुमार चंद्र माडी, घनश्याम, अरविंद कुमार, डॉ. अरुण गुटगुटिया, सुबल प्रसाद सिंह, शब्बीर अंसारी, कुंदन भगत, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पंकज पीयूष, मो. अलाउद्दीन, शमशेर, महेश बथवाल,मालती सिन्हा समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के प्रतीक हैं। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को सही राह दिखाता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अ...