देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लखना मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक लापता हो गया है। लापता युवक का नाम विरेन्द्र यादव बताया जा रहा है। पिता रामेश्वर यादव ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। परिजनों के अनुसार विरेन्द्र 18 तारीख की रात भोजन कर घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी विरेन्द्र यादव के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो उसके परिजनों या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...