Deogarh News: मधुपुर से किशोर लापता
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: स्थानीय झील तालाब मोहल्ला निवासी संतोष यादव के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव शुक्रवार सुबह से लापता है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में संतोष यादव ने कहा है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव शुक्रवार की सुबह करीब 8:20 बजे बाजार जाने की बात कहकर निकला। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां फोन कर पता किया, परंतु कहीं पता नहीं चला। पिता को आशंका है कि पुत्र कहीं भटक गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.