देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर में नया बस पड़ाव का निर्माण कार्य 4.98 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। अगस्त 2026 तक बस पड़ाव का काम पूरा हो जाना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। अब दूसरे चरण के काम के लिए फिर से करीब पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार मधुपुर के गड़िया के समीप बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण में चहारदीवारी, यात्री शेड, प्लेटफॉर्म, लाइट, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का काम होना था। 2024-25 में शुरू हुआ यह कार्य अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण काम लटका हुआ है।

देरी की मुख्य वजह और अड़चनें विभागीय सूत्रों के अनुसार निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई, नक्शा में बदलाव और एजेंसी की धीमी प्...