देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। दर्द से परेशान लोगों के राहत के लिए राय फिजियोथेरेपी क्लिनिक मधुपुर द्वारा आगामी 19 जुलाई रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य फिजियो शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन स्थानीय जोड़ा दो तल्ला, तिलक कला विद्यालय के समीप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में दिल्ली के अपोलो और पार्क हॉस्पिटल से अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पायल रॉय और डॉ. अमन रॉय मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटना दर्द, लकवा, कंधा दर्द, एड़ी दर्द सहित नस दबना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना, फ्रैक्चर के बाद जकड़न, घुटना घिसना, खेल-कूद में मोच जैसी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श और व्यायाम की सलाह दी जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अ...