देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में भक्तिभाव से गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है। शहर के गांधी चौक में गीतांजलि क्लब द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। कोलकाता से आए हस्तकला के प्रसिद्ध कारीगर सोमनाथ दास द्वारा भव्य कलाकृति के तहत यहां इंडिया फोक आर्ट मधुबनी को दर्शाया गया है। सोमवार को पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बप्पा को वेदी पर स्थापित कर पूजा की गई। पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शंभु खंडेलवाल, अनूप विश्वकर्मा, पिटू वर्णवाल, अमित विश्वकर्मा, मुन्ना आदि लगे हुए हैं। वहीं रामयश रोड़ गणेश पूजा समिति द्वारा इस बार मुंबई के लालबाग के राजा की थीम पर पूजा पंडाल बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर में विघ्नहर्ता के स्वागत को सजे पंडाल साथ ही बंगाल से...