Deogarh News: मधुपुर में जेएलकेएम का सदस्यता अभियान, दर्जनों लोग शामिल
देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से गुरुवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन गोपाल शर्मा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। मौके पर जिला महासचिव खुशवंत प्रधान, जिला उपाध्यक्ष इबरार अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष चांद मोहम्मद, अमित मंडल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जेएलकेएम का उद्देश्य झारखंड के हक-अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है और सदस्यता अभियान गांव-गांव तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Palamu News: सांसद ढुल्लू महतो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.