देवघर, अगस्त 28 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में उधार के पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट को लेकर पीड़ित ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। माधोपुर निवासी पप्पू दास ने बताया है कि मंझले भाई दीपक दास ने बेटी की शादी के समय आर्थिक मदद की थी। अब दीपक दास की भी बेटी की शादी लगी है तो वह रकम वापस मांग रहे थे। उसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। पप्पू ने कहा कि पैसे का इंतजाम कर रहे हैं, कल दे देंगे, जिसके बाद बात खत्म हो गई। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे बबीता देवी पति व अमन कुमार दास एकमत होकर गाली-ग्लौज करते हुए लोहे के हथौड़ा और रॉड से जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। सारी रकम देने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। कई बार उनके घर के लोगों को गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट और जान ...