Deogarh News: मधुपुर के बैकुंठधाम श्मशान घाट में गंदगी पर जागा नगर पर्षद, चला सफाई अभियान
देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: स्थानीय श्मशान घाट बैकुंठधाम में कूड़ा-कचरा और गंदगी की शिकायत पर नगर पर्षद द्वारा सोमवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार श्मशान घाट में नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना है कि बैकुंठधाम में सफाई, पेयजल और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि घाट पर एकमात्र चापाकल भी अक्सर खराब रहता है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले कर्ता को स्नान करके अग्नि संस्कार करना पड़ता है, लेकिन पानी के अभाव में परेशानी होती है। नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए खर्च कर यहां सोलर जलमीनार स्थापित किया गया था, लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में अधिकांश सामान चोरी हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.