देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गौनेंया पंचायत के बड़ा संघरा गांव के दो होनहार प्रतिभाशाली युवाओं में चंदन कुमार और कुंदन कुमार के गृह आगमन पर ग्रामीणों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चंदन कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर रेलवे में चीफ लॉ असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं कुंदन कुमार ने यूपीएससी परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट कमांडेंट, जीडी के रूप में बीएसएफ में नियुक्त होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जैसे ही दोनों युवक मधुपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा सह सम्मान समारोह के तहत स्टेशन परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उ...