देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। इस बार मधुपुर में कालीपुर टाउन रेलवे दुर्गा पूजा में देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी। क्योंकि सार्वजनिक दुर्गा पूजा परिवार द्वारा करीब 70 फीट ऊंचा भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार इंडिया गेट की थीम पर पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा। इस थीम के अंदर तिरंगे के रंगों से सजावट की जाएगी और देशभक्ति का अहसास कराया जाएगा। समिति के लोगों ने बताया कि पंडाल को अधिक आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली से कारीगर बुलाए गए हैं। पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, महामंत्री राजेश कुमार दुबे, व्यवस्थापक सुभाष सिंह, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मुन्नू, भोलू, छोटन यादव,जय यादव सहित अन्य सदस्य पूजा की तैयारी में जुटे हैं। मधुपुर के कालीपुर टाउन रेलवे दुर्गापूजा समिति की स्थापना 1931 में हुई थी। तब से...