Deogarh News: मधुपुर : सलैया गांव जाने वाली सड़क की बदहाल
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर प्रखंड अंतर्गत मधुपुर से महुआडाबर देवघर जाने वाली मुख्य सड़क से सलैया, बुढ़ीबगीचा और पतरो नदी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर होकर जानलेवा बन चुकी है। स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी पंचायत प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी ने समस्या की सुध नहीं ली है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि महुआडाबर बाइपास से गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दुर्घटना का डर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.