Deogarh News: मधुपुर : मूकबधिर सोहन का 12 साल से बंद है पेंशन
देवघर, अक्टूबर 28 -- पेंशन बंद होने से परेशान परिवार Deogarh News: मधुपुर। अनुमंडल के करौ प्रखंड अंतर्गत पाथरौल पंचायत निवासी 35 वर्षीय मूकबधिर सोहन कुमार साव पिछले 12 साल से दिव्यांग पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बचपन से 15 साल तक उन्हें सरकारी पेंशन मिलती रही, लेकिन अचानक बंद हो गई। अब परिजनों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन, डीसी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर और सामाजिक कोषांग देवघर से पेंशन पुनः शुरू करने की गुहार लगाई है। सोहन कुमार साव, पिता स्वर्गीय मुरलीधर साव, पाथरौल काली मंदिर के पास के रहने वाले हैं। जन्म से मूकबधिर यानी न बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं। गरीबी और दिव्यांगता के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिजनों के अनुसार सोहन को बचपन से ही झारखंड सरकार की स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.