देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्ता निवासी 60 वर्षीया महिला जकीरन बीबी की इलाज के दौरान स्थानीय पनाहकोला रोड अवस्थित निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। महिला के मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों के साथ काफी संख्या में लोग थाना पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि महिला के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो गई थी, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाया गया, जिसके बाद स्थिति में कुछ सुधार भी देखने को मिला था। बाद में महिला के पेट फूलने की शिकायत होने लगी और तबीयत फिर बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सही से ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले को लेकर थाने में समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं की थ...