Deogarh News: मधुपुर : नाबालिग भी नशे की गिरफ्त में
देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। नशे की गिरफ्त में युवाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हो गए हैं। नशे के लत के कारण कई युवा अपने घर परिवार में कलह कर रहे हैं। नशे के लिए घर के सामानों की चोरी तक करने से परहेज नहीं कर रहे। शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले में ऐसे युवाओं की स्थिति दयनीय होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ब्राउन शुगर के प्रचलन पर रोकथाम की मांग प्रशासन से की है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने पुलिस ने नशे के कारोबार पर कई बार शिकंजा कसते हुए सफलता भी हासिल की है। पिछले अगस्त माह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने गांधी चौक के समीप स्थित रेलवे के पुराने जर्जर क्वॉर्टर में दबिश दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.