Deogarh News: मधुपुर : चुंगलो गांव से लापता दो वर्षीय गोलू कुएं में मिला
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़िया पंचायत के चुंगलो गांव से गुम दो वर्षीय मासूम का दुखद अंत हो गया है। गांव निवासी बिपिन कुमार मंडल ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर जानकारी दी थी कि उनका दो वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गुरुवार को दिन के लगभग 3 बजे घर के पास से अचानक गुम हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से पूरे गांव, रिश्तेदारों और आसपास काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला था। उस समय गोलू लाल रंग की गंजी और हाफ पैंट पहने हुए था। यह भी पढ़ें- मधुपुर के चुंगलो गांव से दो वर्षीय बच्चा लापताखोजबीन के दौरान कुएं में मिला :- जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन करने के दौरान मासूम गोलू घर के ही पास स्थित एक कुएं में बेहोशी की हालत में मिला। बरामदगी के समय उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसके बाद आनन-फानन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.