देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को उत्साह के साथ विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 27 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले इस विज्ञान सप्ताह में विद्यालय स्तर पर प्रत्येक दिन अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने विषय प्रस्तुत करते हुए बताया कि विज्ञान का महत्व बहुत बढ़ गया है। इसलिए विज्ञान को समुचित रूप से विकसित करने की जरूरत है। विज्ञान सप्ताह और विज्ञान मेले के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच वैज्ञानिक सोच को विकसित किया जाना आवश्यक है। विज्ञान प्रमुख आचार्य डमरूधर सिंह ने बताया कि अलग-अलग वर्गों के लिए विषय पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें आत्मनिर्भर भारत पर वीडियो चर्चा, भारत के अंतरिक्ष अभियानों की प्...