Deogarh News: मकान बनाने के नाम पर 10.37 लाख की ठगी, ठेकेदार पर प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मकान निर्माण कराने के नाम पर 10 लाख 37 हजार 150 रुपए की ठगी कर ली गयी है। इस संबंध में कल्याणपुर कोरियाटांड़ निवासी ऋषु दुबे ने ठेकेदार शेख रमजान के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ठेकेदार ने मकान निर्माण का काम पूरा करने और मजदूरों के भुगतान की बात कहकर अलग-अलग माध्यमों से रुपए लिए, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। रुपए वापस मांगने पर टाल-मटोल करने लगा। पीड़ित ने ठेकेदार पर मारपीट, बुलेट बाइक जबरन ले जाने और चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार, ऋषु दुबे बसुवाडीह अवस्थित रत्ना रत्ना गार्डन मैरिज हॉल के सामने वाली गली में अपना मकान बनवा रहे हैं। निर्माण की जिम्मेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.