देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। स्थानीय रामजस रोड स्थित श्री गिरी शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने आधा किलोग्राम वजन का चांदी का सर्प मुकुट चोरी कर ली। पुजारी आमोद गिरी उर्फ कंचन गिरि ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि सुबह मंदिर में पूजा के बाद 7:30 से 8:30 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुसकर चांदी का सर्प मुकुट चुरा ले गया। चोरी गए सर्प मुकुट का वजन लगभग पांच सौ ग्राम है, जिसकी कीमत हजारों रुपए आंकी जा रही है। पुजारी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर से आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मधुश्रवा धाम: बाबा मधेश्वरनाथ मंदिर से पीतल का घंटा चोरी घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। पुजारी ने पुलिस से मामले की जांच कर का...