Deogarh News: मंदिर मोड़ से बाइक चोरी, प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के मंदिर मोड़ से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। बड़ा बाजार निवासी हर्ष कुमार केशरी ने पुलिस को बताया है कि 19 जुलाई को दिन करीब 11 बजे अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो काला रंग, नंबर जेएच 15 एल -8442 को मंदिर मोड़ के पास खड़ी कर खाना खाने गया था। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो वहां मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का सुराग नहीं मिला। उसके बाद थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शोरूम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.