Deogarh News: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देवघर, सितम्बर 7 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में मंत्री सुदिव्य कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.