देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी द्वारा फ्राइडे फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर व वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भोजन वितरण के माध्यम से न केवल भूख से जूझ रहे लोगों की मदद की जा रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है। बताया कि फ्राइडे फूड फॉर हंगर क्लब की नियमित सेवा की जा रही है, जिसके माध्यम से प्रत्येक सप्ताह जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कई जरूरतमंदों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवीय संवेदनाओं को जीवित...