Deogarh News: भारी बारिश के बीच वज्रपात से किसान की मौत
देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। चितरा में शनिवार देर शाम हुई भारी बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से किसान जुगल किशोर सिंह की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, चितरा थाना क्षेत्र की दुमदुमी पंचायत के अंतर्गत आने वाले संथालडीह गांव में शनिवार देर शाम भारी बारिश के बीच अचानक जोरदार वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से 52 वर्षीय स्थानीय किसान जुगल किशोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। लगातार अंतराल पर हुई इन दो दुखद घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.