देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता उपायुक्त-सह-प्रशासक, बाबा वैद्यनाथ मंदिर, सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में शनिवार से शुरू हो रहे भादो मेला-2026 के सुरक्षित और सफल संचालन को लेकर बैठक की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष, महामंत्री, सभी सदस्य, सभी विभागों और तीर्थपुरोहितों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था, ताकि भादो मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति जैसे आवश्यक इंतजामों को पूरी तरह दुरुस्त की जा सके। बैठक के दौरान राजकीय श्रावणी मेला से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्...