देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर घोरपरास जंगल के समीप शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कैरो मानिकपुर निवासी 26 वर्षीय पूजा कुमारी एवं 28 वर्षीय पति त्रिलोचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि विपरित दिशा से आ रहे अज्ञात बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमें दंपत्ति बाइक सहित सड़क किनारे जा गरे। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि पूजा कुमारी के चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...