Deogarh News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: सारवां। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल के समीप शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार करौं, मानिकपुर निवासी 26 वर्षीय पूजा कुमारी व उसके 28 वर्षीय पति त्रिलोचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि विपरित दिशा से आ रहे अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दंपत्ति बाइक सहित सड़क किनारे जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पूजा कुमारी के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, देवघर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.