देवघर, अक्टूबर 8 -- बोनस पर सहमति के बाद काम फिर शुरू Deogarh News: एसपी माइंस चितरा कोलियरी के दमगढ़ा खदान में एटीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी का छह दिनों से ठप पड़ा काम गुरुवार को मजदूरों की मांगों पर सहमति बनने के बाद पुनः शुरू हो गया। वेतन एवं बोनस की मांग को लेकर मजदूरों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन समाप्त होने के बाद खदान में कामकाज सामान्य होने लगा है। मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू एवं समाजसेवी विक्की भोक्ता समेत अन्य लोगों की पहल पर कंपनी के सीजीएम, कल्याण अधिकारी एवं मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं बोनस भुगतान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वार्ता के दौरान विधायक प्रतिनिधि ...