देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। बेलाबगान बालक संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति देवघर द्वारा रविवार को कलश स्थापन के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 651 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं सहित करीब 1100 श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण काशी विश्वनाथ वाराणसी का डमरु दल, घोड़ा, बंगाल का ढोल व रोड डीजे रहा। बेलाबगान दुर्गाबाड़ी दुर्गा मंदिर से यह कलश यात्रा निकाली गई जो ढोल बाजे के साथ देवघर जसीडीह मुख्य सड़क होते हुए डढ़वा नदी तक पहुंची। जहां मुख्य आचार्य अशोक कुंजिलवार व आदित्य पांडेय ने मुख्य यजमान सहित सभी महिलाओं व कन्याओं को मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कदली वृक्ष छेदन के साथ दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज उसके बाद माथे पर लेकर सभी महिलाएं व कुंवारी...