देवघर, अक्टूबर 27 -- बेलबरना गांव में मां लक्खी की वार्षिक पूजा Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड के झिलुवा पंचायत अंतर्गत बेलबरना गांव में धूमधाम से मां लक्खी की वार्षिक पूजा हुई। समिति सदस्य कोकिल पंडित व गोपाल पंडित ने बताया कि 47 वर्षों से बेलबरना गांव में मां लक्खी की पूजा-अर्चना की जा रही है। रविवार देर रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर पंडित संतोष झा ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा तिथि में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत मां लक्खी की पूजा-अर्चना की गई है। वहीं सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ, हवन व कुमारी पूजन किया गया। पूजा के उपरांत लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंगलवार शाम ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का जल प्रवाह किया जाएगा। पूजा के दौरान संध्या आरती व रात में प्रसिद्ध बाउल गायक ...