देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि । दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुढ़ई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल पुलिस निरीक्षक राउतु होनहंगा ने की। बैठक में पूजा समितियों के अध्यक्ष-सचिव, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। पुलिस निरीक्षक ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और किसी भी तरह की अफवाह व असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडालों में समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक नियमो...