देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत जावागुड़ी पंचायत के पहाड़पुर गांव में बिजली की बकाया राशि मांगने और घरेलू विवाद को लेकर दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है। विवाद के दौरान आरोपियों ने तीन युवकों के अलावा एक विवाहिता पर हथौड़े से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो अन्य की हालत भी अत्यंत चिंताजनक बतायी जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। साथ ही घायल विवाहिता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार आस्ता गांव निवासी 19 वर्षीय मृतक मुजाहिद शेख का निकाह पिछले माह ही पटवाबाद गांव में हुआ था。

बकरी को खूंटे में बांधने के विवाद से शुरू हुआ था मामला प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, विवा...