Deogarh News: बीडीओ मौत मामले में पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की देवघर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने में इन दोनों रिपोर्टों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा को और स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि बीडीओ की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मृतक की गतिविधियों और संपर्क में रहे लोगों तक की जानकारी जुटाई है। मामले में पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की है। घटनास्थल की परिस्थितियों, आसपास मौजूद लोगों, मृतक की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों को जांच के दायरे में रखा गया है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.