देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ पार्थ नन्दन ने एसआईआर के तहत बनाए गए वॉलिंटियर्स के साथ बैठक की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के वॉलिंटियर्स सह शिक्षक सहित प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा, प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय ,बीपीओ सर्व शिक्षा नारायण मंडल,शिक्षक ललित सोरेन ,प्रमोद साह, निर्वाचन कोषांग के सलाउद्दीन शेख भी मौजूद थे। बीडीओ ने वॉलिंटियर्स के साथ बैठक करते हुए उन्हें साफ तौर पर कहा कि वोलेंटियर्स के रूप में उनकी प्रतिनियुक्ति एसआईआर को बेहतर तरीके से अंजाम देने को लेकर की गई है। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतारते हुए अपने-अपने संबंधित बूथों के बीएलओ को सहयोग प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मतदाता सूची शुद्धीकरण में लापरवाही पर भड...