Deogarh News: बीईईओ ने किया चितरा मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण
देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चितरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक विद्यालय पहुंचे बीईईओ के निरीक्षण से विद्यालय में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान बीईईओ अमिताभ झा ने शिक्षक उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन पंजी सहित विद्यालय में संधारित अन्य आवश्यक पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण की प्रक्रिया उन्होंने पंजियों में दर्ज विवरण एवं विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन, पठन-पाठन एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.