देवघर, अक्टूबर 12 -- डांडिया नाइट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। बीआईटी मेसरा के देवघर ऑफ-कैंपस में आयोजित डांडिया नाइट में नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों का आकर्षण देखने को मिला। डांडिया की धुन पर थिरकते विद्यार्थियों के उत्साह के बीच रैंप वॉक, सर्वश्रेष्ठ परिधान और नृत्य प्रतियोगिताओं ने समां बांधा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की प्रभारी निदेशक डॉ. अंजना प्रधान घोराई ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. सोनल, नृत्य सोसाइटी की संकाय सलाहकार डॉ. आशा शर्मा तथा संगीत सोसाइटी की संकाय सलाहकार डॉ. सुतापा मंडल उपस्थित थीं। डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. डी. एस. आचार्य, डॉ. ए. सी. सिंह और डॉ. के. एन. मिश...