Deogarh News: बिना अनुज्ञप्ति के किसी भी श्रमिक को राज्य से बाहर कार्य कराने के लिए ले जाने की अनुमति नहीं
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार देवघर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर की अध्यक्षता में इंटर स्टेट माईग्रेंट वर्कर (प्रवासी श्रमिक) के निबंधन के लिए जागरूक करने के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी भूषण यादव द्वारा बताया गया कि प्रवासी श्रमिक जो बाहर कार्य करने जाते हैं, उनका आर्थिक शोषण एवं अन्तर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तथा न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जाता है। क्योंकि स्वयं/मेट/ठेकेदार के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक श्रमाधान पोर्टल पर बिना निबंधन किए अन्य राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.