देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार एवं आसपास के इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग का आरोप है कि सभी उपभोक्ता मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को राजस्व की क्षति हुई।

जांच अभियान सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विद्युत अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर छह अगस्त को घोरमारा बाजार में विशेष राजस्व सह विद्युत जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सहायक विद्युत अभियंता, विभागीय कर्मियों एवं तकनीकी टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों और घरों की जांच की। जांच के ...