Deogarh News: बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े गए, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
देवघर, अक्टूबर 29 -- देवघर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, देवघर की टीम ने 28 अक्टूबर को अभियान चलाकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार के आवेदन पर नगर थाना में पांचों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों पर बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करने, मीटर बाइपास करने और विद्युत संबंध विच्छेदित होने के बावजूद अवैध रूप से बिजली खपत करने का आरोप है। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे तार काटकर जब्त कर लिए गए। विभाग के अनुसार, जब्त सामग्री को सूचीबद्ध कर प्रशाखा कार्यालय में सुरक्षित रखा गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.