देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि देवघर में बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार के नेतृत्व में सुबह 9:30 से अपराह्न 4:30 बजे तक चली कार्रवाई में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े जाने का दावा किया गया है। इनमें निवास पांडेय, खुश्बू कुमारी, हृदय नारायण सिंह, मो. अब्दुल गफ्फार और प्रदीप केशरी समेत अन्य शामिल है। विभाग के अनुसार, कुछ लोग एलटी लाइन में टोका फंसाकर, तो कुछ मीटर बाइपास कर बिजली का अवैध उपभोग कर रहे थे। कुछ परिसर में कनेक्शन विच्छेदित होने के बावजूद बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। सहायक विद्युत अभियंता ने नगर थाना में आवेदन देकर विद्युत अधिनियम की धारा 135/138 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...