देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने और चांदी की सिकड़ी छीन लिया गया है। मामले में पीड़िता गीता देवी के आवेदन पर मोहनपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विवाद का विवरण दर्ज प्राथमिकी में गीता देवी ने बताया है कि 10 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे गांव के नीरज कुमार और परमेश्वर यादव कथित रूप से पूर्व के विवाद को लेकर उनके घर का बिजली कनेक्शन पोल से खोल रहे थे। आरोप है कि दोनों ने घर का बिजली तार भी काट दिया। गीता देवी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों गाली-ग्लौज करने लगे। डरकर महिला अपने घर के अंदर चली गई। आवेदन के अनुसार, इसके बाद नीरज कुमार, परमेश्वर यादव, दिलीप राउत, बेबी देवी और बबीता देवी रॉड, लाठी और टांगी लेकर महिला के ...