देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा देवघर नगर निगम के सर्वसाधारण को जानकारी देते हुए यह कहा गया है कि देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पशु वधशाला/ मांस/ मछली/अंडा विक्रेता को बिक्री अनुज्ञप्ति प्राप्त कर बिक्री किया जाना है। अनुज्ञप्ति प्राप्ति के लिए देवघर नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अत्यावश्यक है। अतः निगम क्षेत्र अंतर्गत उक्त से संबंधित बिक्रेता एक माह के अन्दर देवघर नगर निगम में एक सौ रुपए मात्र की राशि जमा कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। अन्यथा उक्त अवधि के बाद बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए बिक्री किए जाने के क्रम में पकड़े जाने पर नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शहरी क्षेत्र में मीट-मछ...