Deogarh News: बाल विवाह बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य व विकास में बाधक : डीसी
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम और जागरूकता अभियान को लेकर जागरूकता रथ व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डीसी ने अभियान की शुरुआत में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर सभी को शपथ दिलाई एवं जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हस्ताक्षरित कर किया। मौके पर डीसी ने कहा कि बाल विवाह को जिला से पूर्णतः समाप्त करने की दिशा में हम सभी को सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा की बाल विवाह केवल एक समस्या नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी कई कूप्रथाएं मिलकर एक विकट समस्या बनाते हैं, जिसका निवारण आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शपथ, प्रभात फेरी और कैंडल मार्च का आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.