देवघर, जुलाई 22 -- Deogarh News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारवां में बुधवार को बीईईओ अमिताभ झा की देखरेख में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें वार्डेन स्वाती सिंह व शिक्षिका खुशबू कुमारी सहित एसएमसी के अध्यक्ष संगीता देवी व उपाध्यक्ष रेणु देवी व विद्यालय के कक्षा 11-12 की छात्राएं शामिल हुई।बाल विवाह पर चर्चा कार्यक्रम में बीईईओ व वार्डेन द्वारा बाल विवाह पर चर्चा करते हुए अंडर एज यानी 18 साल के नीचे शादी करना भारी अपराध बताया। कहा कि पहली प्राथमिकता पढ़ाई है न कि शादी। पढ़ाई को प्राथमिकता के तौर पर लेकर वे अपनी पैरों पर खड़ी होने के बाद ही शादी के बारे में सोचें। कहा कि इस तरह पढ़ाई के दौरान यदि अभिभावक या माता- पिता उन्हें शादी करने का दवाब देते हैं तो छात्रा अविलंब इसकी जानकारी विद्यालय की वार्डेन व...