Deogarh News: बारिश से चितरा कोलियरी में कोयला उत्पादन प्रभावित
देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा कोलियरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण जहां आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं चितरा कोलियरी में कोयला उत्पादन एवं परिवहन कार्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। बारिश के कारण खदान क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे भारी वाहनों के परिचालन तथा खदान के अंदर मशीनों के संचालन में परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण कोलियरी के विभिन्न कार्यस्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर फिसलन बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त मिट्टी गीली होने के कारण भारी मशीनों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.