Deogarh News: बारिश में पैर फिसलने से फल विक्रेता गंभीर, इलाज के दौरान मौत
देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रंजीत कापरी के रूप में हुई है। वह सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव रवाना हो गए। मृतक की मां किरण देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनका पूरा परिवार देवघर में किराये के मकान में रह रहा था। रंजीत नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति दुकानदारी से ही चलती थी। किरण देवी भी मीना बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.